Vvs laxman: Cricket News & Match Updates
लक्ष्मण की नजर में भारत और इंग्लैंड विश्व कप के दावेदार
कोलकाता, 13 फरवरी - भारत और इंग्लैंड को आगामी विश्व कप का प्रबल दावेदार बताते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौट रही है।
लक्ष्मण ने यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट की तैयारियों से इतर संवाददाताओं से कहा, "यह सब सही समय पर फॉर्म में लौट रहा है, जो कि काफी महत्वपूर्ण है। विश्व कप एक लंबा प्रारूप है, इसलिए अगर भारत को खिताब जीतना है तो प्रत्येक खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ होना चाहिए। मेरे लिए, भारत और इंग्लैंड प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।"
44 वर्षीय लक्ष्मण बंगाल टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हैं।
भारत ने वनडे में आस्ट्रेलिया को 2-1 से और न्यूजीलैंड को उनके घर में 4-1 से हराया है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह शानदार है। जिस तरह से वे खेले, उसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।"
लक्ष्मण ने कहा, "जिस तरह से वे आस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज तक खेले हैं। इसमें केवल एक या दो खिलाड़ियों का नहीं है बल्कि पूरी सभी का योगदान रहा है। इसलिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों का योगदान देखकर बहुत अच्छा लगा।"
बंगाल की टीम पिछली बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। Read More...
Related Cricket News for Vvs laxman - Tesst
वीवीएस लक्ष्मण का ऐलान, वर्ल्ड कप 2019 भारत नहीं बल्कि यह टीम जीत सकती है
वीवीएस लक्ष्मण ने इस महान खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान, जानिए
लक्ष्मण की 281 रन की पारी ने मेरे करियर को बचा लिया : गांगुली
Laxman's 281 saved my career: Ganguly
इन 4 भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए जड़ा है टेस्ट शतक
It is tougher to handle success than failure says V.V.S. Laxman
167 against Australia gave me confidence: VVS Laxman
Shoaib Malik Pakistan's trump card vs India at Asia Cup, feels VVS Laxman
Veteran batsman VVS Laxman to publish autobiography in November
Sachin, Laxman take up Telangana's green challenge
Need to be careful about 100-ball cricket: Ganguly
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16