West indies vs england: Cricket News & Match Updates
फिल सॉल्ट के शतक,हैरी ब्रूक ने खेली 442 की स्ट्राईक रेस से पारी, इंग्लैंड ने तीसरे T20I में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
West Indies vs England T20I: फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी शतक औऱ हैरी ब्रूक (Harry Brook) की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार (16 जुलाई) को ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की यह पहली जीत है। वेस्टइंडीज के 222 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 1 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे निकोलस पूरन ने 45 गेंदों में 6 चौकों औऱ 6 छक्कों के दम पर 82 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल ने 21 गेंदों में 39 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और सैम कुरेन ने 2-2 विकेट, मोइन अली और रीस टॉप्ले ने 1-1 विकेट हासिल किया। Read More...