Who is priyansh arya
एक ओवर में 6 छक्के और 2 सेंचुरी, लेकिन फिर भी आईपीएल ऑक्शन के बारे में नहीं सोच रहा ये खिलाड़ी
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य जमकर रन बरसा रहे हैं। आयुष बदोनी को तो हम आईपीएल के जरिए जानते हैं लेकिन प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है। दिल्ली प्रीमियर लीग में 286 रनों की शानदार साझेदारी करके इन दोनों ने धमाल मचा दिया। दोनों ने नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाज़ों पर कहर बरपाते हुए 29 छक्के जड़े। प्रियांश ने आखिरकार 50 गेंदों पर 120 रन बनाए, जबकि बदोनी ने सिर्फ़ 55 गेंदों पर 165 रन बनाए।
प्रियांश ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में छह छक्के भी लगाए। उनके इस कारनामे के चलते घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड टूट गए। हालांकि, इतने सारे रन और तारीफों के बावजूद, प्रियांश अपने खेल को बेहतर बनाने और एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कुछ ऐसा है जिसमें वो खेलना चाहते हैं, लेकिन इसके बारे में ज़्यादा नहीं सोच रहे हैं।
Related Cricket News on Who is priyansh arya
-
डीपीएल टूर्नामेंट में प्रियांश आर्य एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
Adani DPL T20: सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य अदाणी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टूर्नामेंट के ओपनिंग सीजन में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ...
-
6,6,6,6,6,6: प्रियांश आर्य ने की युवराज सिंह की बराबरी, DPL में 1 ओवर में जड़ दिए 6 छक्के
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के 23वें मैच में साउथ दिल्ली के बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने इतिहास रच दिया। प्रियांश ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ...
-
DPL में आया प्रियांश आर्य नाम का तूफान, 7 छक्कों और 9 चौकों समेत ठोक दिया पहला शतक
दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में हमें पहला सेंचुरियन मिल गया है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलने वाले प्रियांश आर्य ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाकर लाइमलाइट लूट ली है। ...