Wi vs sa 1st t20
IND vs WI: टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद ये खिलाड़ी हुआ बाहर
IND vs WI T20I : भारत वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ होना है, लेकिन इससे पहले अब भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही टीम के स्पिन गेंदबाज़ वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
वाशिंगटन के चोटिल होने की जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। बीसीसीआई ने लिखा है कि 'भारत वेस्टइंडीज पेटीएम टी20 सीरीज से वाशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान इस हरफनमौला खिलाड़ी की मांसपेशियों में फिल्डिंग करते हुए खिचाव आ गया था।' जिसकी वज़ह से टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
Related Cricket News on Wi vs sa 1st t20
-
India vs West Indies, 1st T20I, Fantasy and Probable XI – इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते…
India vs West Indies, 1st T20I - Fantasy and Probable XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल गई वनडे सीरीज के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago