World
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विश्व कप की तरह होगा : क्लार्क
नई दिल्ली, 30 जुलाई - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि अगस्त से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेल के लंबे फॉर्मेट के लिए वही काम करेगा, जिस तरह वनडे क्रिकेट के लिए विश्व कप करता है।
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत एक अगस्त से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही एशेज सीरीज से हो रही है। क्लार्क को लगता है कि यह टेस्ट चैम्पियनशिप टेस्ट क्रिकेट में एक नई जान फूंकेगा, जिसकी जरूरत टेस्ट क्रिकेट को थी।
क्लार्क इस समय हर्ष वर्धन द्वारा स्थापित मेड अचिवर्स द्वारा आयोजित की गई मेडपार्लियामेंट में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं। इस मेडपार्लियामेंट में दुनियाभर के हेल्थ सेक्टर के स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की।
इस कार्यक्रम से इतर क्लार्क ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात है। शीर्ष दो टीमें 24 महीनों के भीतर लॉर्ड्स पर खेले गए विश्व कप जैसे फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी। यह एक तरह से विश्व कप की तरह है। आपकी रैंकिंग मायने नहीं रखती, जो टीम विश्व कप जीतती है, वह मुझे लगता है कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में भी अब यही होगा।"
एशेज सीरीज से स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट की तिकड़ी वापसी कर रही है, जो बीते साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्पिरिंग के कारण प्रतिबंधित कर दी गई थी। स्मिथ के जाने के बाद टीम की कप्तानी टिम पेन के जिम्मे आई थी। एशेज में पेन ही कप्तान होंगे और क्लार्क को लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन टीम है।
विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "आस्ट्रेलियाई टीम काफी प्रतिभाशाली है। टीम में जोश हेजलवुड वापसी कर रहे हैं। वार्नर, स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट भी वापसी कर रहे हैं। जेम्स पेटिंसन अब फिट हो गए हैं और वह भी टीम में हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि पेन अंतिम-11 में किसे जगह देते हैं।"
एशेज सीरीज पर क्लार्क ने कहा, "यह मुश्किल सीरीज होने वाली है। दो बड़ी टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जहां बेहतरीन प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। आस्ट्रेलिया अच्छी टीम है। उसकी तैयारी भी अच्छी है, लेकिन इंग्लैंड को उसके घर में हराना आसान नहीं है। वह अपने घर में काफी खतरनाक टीम है।"
टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। इस टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान दो साल में कुल 27 सीरीज में 71 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का फाइनल जून 2021 में होगा।
सीरीज के मुताबिक, हर टीम अपने घर में तीन और घर से बाहर तीन सीरीज खेलगी। हर सीरीज के 120 अंक होंगे। दो मैचों की सीरीज में एक मैच के 60 अंक होंगे तो तीन मैचों की सीरीज में एक मैच के 40 अंक होंगे। टाई से आधे अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ पर 3:1 के अनुपात में बांटा जाएगा।
Related Cricket News on World
-
स्टीव वॉ ने कहा,वर्ल्ड चैम्पियनशिप से टेस्ट क्रिकेट को होगा ये फायदा
बर्मिघम, 30 जुलाई| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में रोमांच लाएगा। टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत एक अगस्त को... ...
-
नंबर 1 टीम के कप्तान विराट कोहली बोले,ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्रारूप को और प्रतिस्पर्धी बनाएगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के आने से खेल के लंबे प्रारूप को वैश्विक स्तर पर जिस प्ररेणा की जरूरत थी, वो ...
-
2020 टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर किया गया ऐसा फैसला, अब इन टीमों को क्वालीफायर में हिस्सा लेना…
22 जुलाई। मेजबान सिंगापुर, कुवैत, मलेशिया, नेपाल और कतर की टीमें 22 से 28 जुलाई तक यहां हो रहे 2019 विश्व कप टी-20 क्वालीफायर में हिस्सा ले रही हैं। इनमें से एक टीम को क्वालीफाई करने ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का पूरा शेड्यूल, जानिए कब- कब होने हैं भारत के मैच, पूरी लिस्ट
20 जुलाई। 2020 टी-20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का पूरा शेड्यूल, ...
-
इंग्लैंड कप्तान मॉर्गन भी वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर दे दिया ऐसा बयान
20 जुलाई। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना जिस तरह से विश्व कप-2019 का समापन हुआ वो उचित नहीं था। मेजबान टीम ने बाउंड्री के आधार पर न्यूजीलैंड को मात देकर पहली बार टूर्नामेंट ...
-
विश्व कप सुपर ओवर के रोमांच को बर्दाश्त नहीं कर पाए ऑलराउंडर जिमी नीशम के कोच, हुआ देहांत
18 जुलाई। विश्व कप के सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम के छक्का मारने के बाद ऑकलैंड ग्रामर स्कूल के पूर्व शिक्षक और कोच जेम्स गॉर्डन का देहांत हो गया। इंग्लैंड ने 14 जुलाई ...
-
इंग्लैंड को अपने परफॉर्मेंस से वर्ल्ड चैंपियन बनानें वाले जेसन रॉय को मिली खुशखबरी, टेस्ट टीम में भी…
18 जुलाई। इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को 24 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है। रॉय को पहली बार देश की ...
-
सुपरओवर का हिस्सा नहीं बनना चाहते बेन स्टोक्स, ऐसा कहकर दिल रोया बेन स्टोक्स का
17 जुलाई। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा है कि "मैं अब कभी भी सुपर ओवर का हिस्सा बनना नहीं चाहता"। सुपर ओवर में पहुंचे आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में नतीजा टाई ...
-
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब परफॉर्मेंस के बाद इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दिया
17 जुलाई। क्रिकेट टीम के चयनकर्ता प्रमुख इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा देने की बुधवार को घोषणा की। इंजमाम का कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त होगा और फिर वह इस पद पर ...
-
रवि शास्त्री ने केन विलियमसन के बारे में कही ऐसी बात, दिल खोकर की तारीफ
17 जुलाई। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन की विश्व कप फाइनल में मुश्किल स्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की काबिलियत की प्रशंसा की ...
-
एंड्रयू स्ट्रॉस हुए गद्गगद, इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन के लिए कह दी ऐसी बात
17 जुलाई। इंग्लैंड टीम के पूर्व बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस ने विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन की तारीफ की है और कहा है कि मोर्गन विश्व कप जीतने के साथ ही एवरेस्ट फतह कर गए हैं। ...
-
इंग्लैंड ने मैदान में जीती ट्रॉफी, लेकिन ट्विटर पर जीती टीम इंडिया
नई दिल्ली, 16 जुलाई (CRICKETNMORE)| छह सप्ताह के रोमांच के बाद इंग्लैंड ने नाटकीय तरीके से न्यूजीलैंड को हरा आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। बीते रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे ...
-
वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, दो बल्लेबाज चौंकाने वाले
इस वर्ल्ड कप में हर टीम के बल्लेबाजों ने जम के रन बटोरे। किसी अन्य वर्ल्ड कप के मुक़ाबलें इस वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा रन बने है और बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का बेजोड़ दम ...
-
2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाज, पहले नंबर पर रहा यह गेंदबाज
साल 2019 में भले ही बल्लेबाजों के बल्ले से खूब रन निकले को लेकिन गेंदबाज भी किसी से कम नहीं रहे है। ऐसे में आइये आज जानते है 2019 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42