Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wtc 2021

Cricket Image for Wtc Final Neil Wagner Short Ball Plan To Dismiss Ajinkya Rahane
Image Source: Twitter

VIDEO: नील वैगनर ने अजिंक्य रहाणे को बनाया खिलौना, प्लान बनाकर किया शिकार

By Prabhat Sharma June 21, 2021 • 10:12 AM View: 1877

WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैम्पटन मैदान पर खेला जा रहा है।  WTC फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शानदार लय में नजर आ रहे थे। नील वैगनर का शिकार बनने से पहले रहाणे ने शानदार 49 रन बनाए थे।

नील वैगनर ने शानदार प्लानिंग के तहत अजिंक्य रहाणे को आउट किया था। नील वैगनर अक्सर शॉर्ट बॉल का जाल बिछाकर बल्लेबाजों का शिकार करते हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ भी किया। नील वैगनर ने जानबूझकर तीन फील्डर लेग साइड में रखे. इनमें से एक फाइन लेग, दूसरा स्क्वेयर लेग और तीसरा मिड ऑन की तरफ था।

Related Cricket News on Wtc 2021