नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.) । इस बार के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी तरह -तरह के हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में भाजपा ने टी-20 विश्वकप का फायदा उठाने के लिए क्रिकेट पर आधारित विज्ञापन जारी किया है। हर विज्ञापन में क्रिकेट को मोदी सरकार से जोड़ने का काम किया गया है। कांग्रेस पर वार दो विज्ञापनों पर भाजपा ने सीधा-साधा कांग्रेस पर वार किया है, जिसमें कहा गया है कि जिस टीम में कोई कप्तान नहीं है, वो टीम इस बार मार खायेगी।

वहीं एक अन्य वीडियो में भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए कांग्रेस पर वार किया गया है। इनमें स्लोगन हैं- "बिना कैप्टन के टीम खायेगी मार, इसलिये अबकी बार मेादी सरकार" और "नो करप्शन, नो भ्रष्टाचार, इसलिये अबकी बार मोदी सरकार।"
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए भाजपा ने "नो फालतू धरना, नो टाइम वेस्ट‍िंग यार, इसलिये अबकी बार मोरी सरकार" का स्लोगन दिया है। सपा को निशाना बनाते हुए भाजपा ने  विज्ञापन में "नो गुंडागर्दी, नो मारम-मार, अबकी बार मोदी सरकार" का स्लोगन दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार