3 Players Who Could Replace Suryakumar Yadav as India's Next T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि भारत के टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव, जो कि खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, BCCI उनसे कैप्टेंसी छीन सकती है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि SKY को रिप्लेस करके टीम इंडिया के नए टी20 कैप्टन बन सकते हैं।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer): सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में बतौर कैप्टन रिप्लेस करने के सबसे बडे़ दावेदार अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर हैं। 31 साल के श्रेयस ने बीते समय में अपनी बैटिंग और कैप्टेंसी दोनों से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। खास बात ये है कि उनकी कैप्टेंसी में KKR ने साल 2024 में IPL टूर्नामेंट जीता, वहीं पंजाब किंग्स (2025) और दिल्ली कैपिटल्स (2020) जैसी टीम टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची। यही वज़ह है श्रेयस को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए नया वाइस कैप्टन भी बना दिया गया है।
वो देश के लिए 76 वनडे, 14 टेस्ट और 51 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। अगर श्रेयस की टी20 स्क्वाड में वापसी होती है, तो ऐसे में कोई शक नहीं कि वो सूर्यकुमार यादव की जगह नए कैप्टन भी बन सकते हैं।
ईशान किशन (Ishan Kishan): हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर तूफानी विकेटकीपर ईशान किशन मौजूद हैं। 27 साल के ईशान ने भी कैप्टेंसी की दावेदारी पेश की है। उन्होंने हाल ही में SRH को IPL19 के शुरुआती मैचों में लीड किया और 7 में से 4 मैच जीते। इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को भी अपनी कप्तानी में पहला टाइटल जिताया है।
बताते चलें कि 27 साल के ईशान देश के लिए 2 टेस्ट, 27 वनडे और 45 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम कुल 244 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उनके नाम 7 सेंचुरी और 41 हाफ सेंचुरी के साथ 6,921 रन दर्ज हैं।
तिलक वर्मा (Tilak Varma): इस लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 23 साल के तिलक वर्मा हैं, जिनका नाम देखकर शायद आप जरूर हैरान हुए होंगे। अगर ऐसा है, तो जान लीजिए कि तिलक को टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार के तौर पर देखा जा रहा है जो कि मौजूदा समय में भी अपने प्रदर्शन से टीम के लिए अहम योगदान कर रहे हैं। वो छोटी उम्र में भारत के लिए 5 वनडे और 49 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये युवा खिलाड़ी ACC Men's T20 Emerging Asia Cup टूर्नामेंट में भारत की कैप्टेंसी कर चुका है। वहीं उनके पास दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करने का भी अनुभव है। ध्यान दें कि तिलक को श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्रॉफी सीरीज के लिए इंडिया-ए का कैप्टन भी चुना गया है। यही वज़ह है तिलक भी भारत के नए टी20 कैप्टन बनने की रेस में बने हुए हैं।