कोलकाता, 02 जून (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि मुबारक हो..केकेआर..मुबारक हो शाहरुख और मुबारक हो रिद्धिमान आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच रविवार रात टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच खेला गया था। जिसमें कोलकाता ने पंजाब को तीन विकेट से हराकर आईपीएल सात का खिताब जीता।ममता ने साथ ही बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज व पूर्व केकेआर खिलाडी साहा के 49 गेंदों में शतकीय पारी के लिए बधाई दी। वह आइपीएल के फाइनल मुकाबले में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साहा ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिये 55 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली थी।

गौरतलब है कि फाइनल में केकेआर के प्रवेश के बाद शाहरुख खुद ममता के घर गये थे और उनके साथ समय बिताया था। उन्होंने ममता दीदी के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार