अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कैप्टेंसी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वो टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मुकाबलों के बाद तीन हार और एक अंक (बारिश के कारण) के साथ 10वें पायदान पर है।
यही वज़ह है आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं KKR के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अपने दम पर टीम को मुकाबला जीता सकते हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। इन खिलाड़ियो में एक रफ्तार का सौदागर भी शामिल है जो कि शोएब अख्तर के 161.3 kph की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखता है।
टिम सेफर्ट (Tim Seifert): हमारी लिस्ट में शामिल पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट हैं, जो कि 316 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं। ये घातक बल्लेबाज़ टी20 फॉर्मट का माहिर खिलाड़ी है और अब तक लगभग 30 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 7,412 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उन्होंने टी20 में 5 सेंचुरी ठोकी है। उन्हें KKR ने 1.50 करोड़ में खरीदा है। वो फिलहाल टीम का बेंच गर्म कर रहे हैं।
रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र हैं जो कि KKR के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान कर सकते हैं। KKR ने रचिन को पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि उन्हें अब तक सीजन में कोई भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। 26 साल के रचिन रविंद्र 133 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 2,178 रन और 7.37 की इकोनॉमी से 79 विकेट ले चुके हैं।
उमरान मलिक (Umran Malik): हमारी इस खास लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं, जो कि अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर महान शोएब अख्तर का रिकॉर्ड (161.3 kph की गेंद) तोड़ने का दम रखते हैं। उमरान लगातार 150+ kph की स्पीड से बॉल डिलीवर करके विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराते हैं और उनके नाम 59 टी20 मैचों में 71 विकेट दर्ज हैं। वो KKR के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल तो वो बेंच गर्म कर रहे हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।