Tilak Vamra Injury Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 45 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के ठोककर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब तिलक वर्मा बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्हें GT के तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma) की एक सनसनाती गेंद पेट पर लगी थी।

Advertisement

दरअसल, ये घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। 23 साल के अशोक शर्मा ने ये बॉल 150 kph की रफ्तार से डिलीवर किया था जो कि तिलक वर्मा के बैट के ऐज से टकराया और फिर सीधा उनके पेट पर जाकर लगा। इतना ही था कि तिलक वर्मा के शरीर से मानो आत्मा ही निकल गई। वो दर्द से तड़प उठे और जमीन पर लेटकर कराहने लगे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हो कि तिलक बॉल लगने के बाद बेहद ही ज्यादा पेन में दिखते हैं और फिर जमीन पर लेट जाते हैं। इसके बाद मेडिकल टीम ग्राउंड पर आकर उनकी मदद करती है। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।

MI और भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि तिलक को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी और वो कुछ ही देर बाद वापस खडे़ होकर बैटिंग के लिए तैयार हो गए थे। उन्होंने चोटिल होने के बाद अपनी इनिंग में 7 गेंद और खेली और 26 रन ठोके। इस तरह उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 100 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल पर सातवां पायदान भी प्राप्त कर लिया। उनके नाम 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार