Ashok sharma 150 kph fiery ball: Cricket News & Match Updates
Ashok Sharma ने 150kph की रफ्तार से डाला बॉल, पेट पर लगी तो जमीन पर लेटकर तड़प गए Tilak Varma; देखें VIDEO
Tilak Vamra Injury Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने 45 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के ठोककर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब तिलक वर्मा बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उन्हें GT के तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma) की एक सनसनाती गेंद पेट पर लगी थी।
दरअसल, ये घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। 23 साल के अशोक शर्मा ने ये बॉल 150 kph की रफ्तार से डिलीवर किया था जो कि तिलक वर्मा के बैट के ऐज से टकराया और फिर सीधा उनके पेट पर जाकर लगा। इतना ही था कि तिलक वर्मा के शरीर से मानो आत्मा ही निकल गई। वो दर्द से तड़प उठे और जमीन पर लेटकर कराहने लगे। Read More...
Related Cricket News for Ashok sharma 150 kph fiery ball - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago