ढाका/नई दिल्ली,18 मार्च(हि.स.)। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज कुमार संगकारा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के साथ ही वह वर्ल्ड कप इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा करने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2015 वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। संगकारा के मुताबिक मैं अभी 36 साल का हो गया हूं और वर्ल्ड कप के दौरान 37 साल का हो जाऊंगा और अगले वर्ल्ड कप तक मैं 41 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मैं खेलने की इच्छा नहीं रखता हूं।

इसलिए, मैंने 2015 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है। श्रीलंका के एक ओर क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने पहले ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उसके बाद संगकारा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी।

इस तरह संगकारा और जयवर्धने 06 अप्रैल को खत्म हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 मैचों में नहीं खेलेंगे।

गौरतलब है कि संगकारा ने अभी तक 369 वनडे मैचों में 12,500 और 122 टेस्ट मैचों में 11,151 रन बनाए हैं। जबकि जयवर्धने के नाम 143 टेस्ट में 11,319 रन और 412 वनडे में 11,512 रन दर्ज हैं। इतना ही नहीं इन दोनों की जोड़ी ने टी-20 क्रिकेट में भी अच्छे खासे रन बनाए हैं। संगकारा ने 50 मैचों में 1311 रन बनाए हैं जबकि जयवर्धने ने 49 मैचों में 1335 रन ठोके हैं। इन दोनों की इस तरह इस क्रिकेट दुनिया को अलविदा कहना क्रिकेट दुनिया में एक सुनयापन ला देगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सपना/वन्दना

 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार