India vs England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया की पूरी नजरें वनडे सीरीज पर टिक गई हैं। ऐसे में भारतीय फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद रोहित शर्मा और विराट कोहली से होगी, जिनका इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है।
आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण भारत ने टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी गंवा दी है।
हालांकि वनडे सीरीज की शुरुआत के साथ ही भारतीय टीम का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। टीम में दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड इतना शानदार है कि भारतीय फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें रहने वाली हैं।
इंग्लैंड में सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर खेले 27 वनडे मैचों में 1,428 रन बनाए हैं। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। रोहित का औसत 64.91 का रहा है, जो बताता है कि उन्होंने यहां कितनी निरंतरता के साथ रन बनाए हैं। उनके यहां पर नाम सात शतक और सात अर्धशतक भी दर्ज हैं। इंग्लैंड की स्विंग और उछाल भरी पिचों पर रोहित का बल्ला हमेशा जमकर चला है।
विराट कोहली भी नहीं हैं किसी से कम
रोहित के ठीक पीछे विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने इंग्लैंड में 33 वनडे मैचों में 1,349 रन बनाए हैं और उनका औसत 51.88 का रहा है। हालांकि कोहली के नाम इंग्लैंड में सिर्फ एक शतक है, लेकिन उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं। रन चेज करने में उनकी क्षमता किसी से छिपी नहीं है और वनडे क्रिकेट में वह दुनिया के सबसे बेहतरीन चेज मास्टर माने जाते हैं।
भारत को दोनों दिग्गजों से बड़ी उम्मीद
टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई थी। ऐसे में रोहित और विराट की वापसी टीम के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। दोनों खिलाड़ी न सिर्फ रन बनाने की क्षमता रखते हैं बल्कि बड़े मैचों का दबाव भी अच्छी तरह संभालना जानते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।