IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।
इस दौरान वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 125 रन की बड़ी साझेदारी की। जायसवाल ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। मध्य ओवरों में ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 21 गेंदों में 50 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान रियान पराग ने भी अहम रन जोड़ते हुए 12 गेंदों में 26 रन बनाए। इन विस्फोटक पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सलिस अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।