भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच शिवम दुबे (Shivam Dube) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से 6 विकेट से जीत लिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 42(27) रन मोहम्मद नबी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। नबी और उमरजई ने चौथे विकेट के लिए 68 (43) रन की साझेदारी निभाई। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 23(28), कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25(22) और नजीबुल्लाह जादरान ने 19(11)* रन की पारियां खेली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। शिवम दुबे एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने मैच को 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर बनाकर अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 60* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक है जो उन्होंने 38 गेंद में लगाया। जितेश शर्मा ने 20 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। दुबे और जितेश ने 45 (31) रन की साझेदारी की। तिलक वर्मा ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से 2 विकेट मुजीब उर रहमान और एक विकेट उमरजई को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार