5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ज़िम्बाब्वे ने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से युवा भारतीय टीम को 13 रन से हरा दिया। ये भारत की 2024 में टी20 इंटरनेशनल में पहली हार है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 29(25)* रन क्लाइव मदांडे के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। ब्रायन बेनेट ने 15 गेंद में 5 चौके की मदद से 23 रन बनाये। डायोन मायर्स ने 22 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

वेस्ली मधेवेरे ने 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 21 रन बनाये। सिकंदर रज़ा ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। मदांडे ने आखिरी विकेट के लिए तेंदई चतारा (9 गेंद में 0*) के साथ 25(27) रन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साझेदारी की वजह से ज़िम्बाब्वे 100 का आंकड़ा पार कर पाया। रवि बिश्नोई ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। 2 विकेट वॉशिंगटन सुंदर लेने में कामयाब रहे। एक-एक विकेट मुकेश कुमार और आवेश खान ने चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.5 ओवर में 102 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गिल के बल्ले से निकले। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। सुंदर ने 34 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। आवेश खान ने 12 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। 

आवेश और सुंदर ने आठवें विकेट के लिए 23 (18) रन जोड़े। बिश्नोई ने 8 गेंद में 2 चौको की मदद से 9 रन बनाये। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान रज़ा और तेंदई चतारा को मिले। एक-एक विकेट ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रायन बेनेट और ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अपनी झोली में डाला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा। 

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार