Australia vs England MCG Test Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2025-26 का पहला दिन (26 दिसंबर) गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन हुए 75.1 ओवर के खेल के दौरान कुल 20 विकेट गिरे, सिर्फ एक विकेट रनआउट के रूप में गिरा और बाकी गेंदबाजों के खाते में गए।

Advertisement

123 साल बाद और कुल तीसरी बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के टेस्ट में पहले दिन के खेल में 20 या उससे ज्यादा विकेट गिरे हैं। आखिरी बार 1901-02 में ऐसा हुआ था जब मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन 25 विकेट गिरे थे। सबसे पहली बार 1894/95 में मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरे थे।

Advertisement

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में हुए 148 साल के टेस्ट इतिहास में कुल पांचवीं बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट मैच के पहले दिन 20 या उससे ज्यादा विकेट गिरे हैं।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट

25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1901/02

22 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951/52

Advertisement

20 - ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, मेलबर्न, 1931/32

20 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1894/95

20 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2025/26

Advertisement

19 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1951/52

19 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 2025/26

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे।

Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त मिली। पहले दिन के अंत पर ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बनाकर कुल बढ़त 46 रन की कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में माइकल नेसर ने 4 विकेट,स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2 और कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार