आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के गेंदबाज जेफरी वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के चक्कर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कैच आउट हो गए। रोहित ने पहले वनडे मैच की तरह इस मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवर में 9 विकेट 240 रन टांगे। 

Advertisement

पारी का 14वां ओवर करने आये वेंडरसे ने तीसरी गेंद हिटमैन को टॉस्ड अप गेंद लेग स्टंप की ओर 84 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। रोहित ने इस गेंद पर ओवर पॉइंट पर रिवर्स स्वीप शॉट खेला। हालांकि गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में चली गयी। वहीं पथुम निसांका डाइव लगाते हुए हुए एक बेहतरीन कैच लपका और भारतीय कप्तान की पारी का अंत कर दिया। हिटमैन ने इस मैच में 64(44) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से दूसरे वनडे मैच में कामिंडु मेंडिस ने 44 गेंद में 4 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। अविष्का फर्नांडो ने 62 गेंद में 5 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। दुनिथ वेल्लालागे ने 35 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 42 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट  कुलदीप यादव ने हासिल किये। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल लेने में सफल रहे।  

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार