साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर (David Miller) की गिनती दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में की जाती है। इस चीज की झलक उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दिखाई। मिलर ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) का कैच हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से पकड़ लिया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। 

Advertisement

पारी का आठवां ओवर करने आये साउथ अफ्रीका के कप्तान ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। तिलक ने उसे कवर की ओर ड्राइव कर दिया। मिलर, जो वहां खड़े हुए थे। उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए अपने दाएं हाथ से कैच लपक लिया। तिलक भी मिलर के इस कैच को देखकर हैरान हो गए थे। तिलक वर्मा ने 20 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाये। हार्दिक पांड्या ने 45 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 27 रन का योगदान दिया। गेराल्ड कोएत्ज़ी, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, कप्तान एडेन मार्करम और नकाबायोमज़ी पीटर ने  साउथ अफ्रीका की तरफ से एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार