संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 11 रन से हरा दिया। संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से आर्यन लाकड़ा (Aryan Lakra), कप्तान मुहम्म वसीम (Muhammad Waseem), मुहम्मद जवादुल्लाह (Muhammad Jawadullah) और अली नसीर (Ali Naseer) ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) अंत टिके रहे लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सीरीज 1- बराबरी पर आ गयी है। 

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आर्यन लाकड़ा के बल्ले से निकले। उन्होंने 47 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान मुहम्म वसीम ने 32 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आर्यन और वसीम ने पहले विकेट के लिए 72(51) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। अज़मतुल्लाह उमरज़ई और कैस अहमद ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। फजलहक फारूकी और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट चटकाया।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 155 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली।हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 27 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट मुहम्मद जवादुल्लाह और अली नसीर ने चटकाए। जुनैद सिद्दीकी और आकिफ राजा एक- एक विकेट लेने में सफल रहे। 

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वृत्य अरविंद, बासिल हमीद, तनिष सूरी (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, अली नसीर, अयान अफजल खान, आकिफ राजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, कैस अहमद, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार