दिनेश चंदीमल के नाबाद 118 रन, एंजेलो मैथ्यूज (52) और कामिंडू मेंडिस (61) के अर्धशतकों ने श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 67 रन की अहम बढ़त दिलाई। रविवार को गॉल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 149 ओवर में 431/6 रन बनाए, जिससे मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी हो गए। तीसरे दिन की शुरुआत में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (85) को खो दिया, क्योंकि उनको ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। लेकिन यह मेजबान टीम के अनुभवी बल्लेबाजों को नहीं रोक पाए, मैथ्यूज और चंदीमल ने मेहमान गेंदबाजों को निराश किया और 83 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

चंडीमल ने लियोन के खिलाफ तेजी से रन बटोरे, उन्होंने लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया। जब चंदीमल ग्यारह पर थे, तब उन्हें एक बड़ा जीवनदान मिला, जब एलेक्स कैरी ने लियोन की गेंद पर स्टंपिंग का एक कठिन मौका गंवा दिया।

लंच के बाद, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने मैथ्यूज (52) को आउट किया, वहीं चंदीमल को 30 रनों पर लगभग आउट कर दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास कोई समीक्षा नहीं होने के कारण, वे ऑन-फील्ड फैसले को चुनौती देने में असमर्थ थे क्योंकि अल्ट्रा-एज में बल्ले से गेंद को लगते हुए दिखाया गया।

चंदीमल ने इसके बाद फाइन लेग में स्वीप करके अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और बारिश के कारण चाय जल्द होने के बावजूद श्रीलंका ने मैच पर नियंत्रण हासिल करना जारी रखा। चंदीमल ने उस अर्धशतक को अपने 13वें टेस्ट शतक में बदला, जिससे श्रीलंका को भी बढ़त बनाने में मदद मिली।

उन्होंने मेंडिस के साथ 133 रनों की साझेदारी की क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। जैसे ही अंतिम सत्र आया, ऑस्ट्रेलिया को कुछ विकेट मिले क्योंकि मेंडिस (61) और निरोशन डिकवेला (5) जल्द ही आउट हो गए। वहीं, चंदीमल (118) नाबाद रहे।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर: ऑस्ट्रेलिया 110 ओवर में 364 (स्टीव स्मिथ 145 नाबाद, प्रभात जयसूर्या 6/118) श्रीलंका 149 ओवर में 431/6 (दिनेश चांदीमल 118 नाबाद, दिमुथ करुणारत्ने 86, मिशेल स्टार्क 2/47, मिशेल स्वेपसन 2/90)।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार