Happy Birthday MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। फैंस के मन में अक्सर थाला धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल उठते रहते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 3 एक्ट्रेस जिनके साथ जुड़ चुका है धोनी का नाम- 

Advertisement

दीपिका पादुकोण: एम एस धोनी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ चुका है। साल  2013 में दीपिका पादुकोण और धोनी के अफेयर की खबरें काफी उड़ी थीं। धोनी और दीपिका ने उस वक्त एक शो के दौरान रैंप वॉक भी किया था। खबरों की मानें तो दीपिका और धोनी के बीच रिलेशनशिप काफी उफान पर था लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब युवराज सिंह का नाम भी दीपिका के साथ जोड़ा गया। हालांकि, धोनी और दीपिका दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत नहीं की थी। 

Advertisement

लक्ष्मी राय: धोनी का नाम साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी राय के साथ भी जुड़ चुका है। लक्ष्मी राय चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं और धोनी सीएसके के कप्तान। 2008 के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं हालांकि, इन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। लक्ष्मी राय ने धोनी के बारे में बोलते हुए कहा था, 'मुझे विश्वास हो गया है कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं जाएगा।' 

असिन: धोनी का नाम एक्ट्रेस असिन के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2010 में धोनी और असिन दोनों एक ब्रांड के एम्बेसडर बने थे। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी थीं। इसके अलावा 2010 में हुए आईपीएल सेमीफाइनल के दौरान भी धोनी को असिन के साथ स्पॉट किया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार