Virat Kohli Biggest Record In IPL: विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं विराट के उन तीन आईपीएल के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जिन्हें तोड़ना तो दूर उनके आस-पास भी पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

Advertisement

3) विराट कोहली ने एक सीजन में ठोके सबसे ज्यादा रन (973 रन)

Advertisement

विराट कोहली एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 973 रन ठोके थे। इस सीजन विराट के बैट से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। विराट का ये रिकॉर्ड भविष्य में टूट सकता है, लेकिन ये जान लीजिए कि अब तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आस-पास भी नहीं पहुंचा है। इस मामले में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सीजन में 890 रन बनाए थे।

2) विराट और डी विलियर्स के बीच हुई थी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

आईपीएल इतिहास का एक और सबसे बड़ा रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। विराट ने एबी डी विलियर्स के साथ मिलकर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी निभाई है। विराट और एबी ने साल 2016 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ रनों का अंबार लगाकर पार्टनरशिप करते हुए 229 रन बनाए थे। इस मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने तूफानी शतक ठोका था। ये भी जान लीजिए कि इस रिकॉर्ड के भी आस-पास फिलहाल कोई भी नहीं हैं। आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी विराट और एबी के बीच ही हुई है। साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 215 रन ठोके थे।

1) एक फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

Advertisement

विराट के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन अब हम जिस रिकॉर्ड के बारे में बात करने वाले हैं विराट का वो रिकॉर्ड कोई भी खिलाड़ी भविष्य में भी शायद ही तोड़ पाएगा। जी हां, ये रिकॉर्ड है किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड।

Also Read: Live Score

विराट कोहली आईपीएल के शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। खास बात ये है कि विराट को आज तक आरसीबी ने कभी भी रिलीज नहीं किया। यही वजह है विराट कोहली आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वो आरसीबी के लिए अब तक 241 मैच खेल चुके हैं और अभी भी ये नंबर लगातार आगे बढ़ रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार