India vs England 1st Test: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal Catch) ने फ़ील्डिंग में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

पहली पारी के दौरान स्लिप और गली में फील्डिंग करते हुए जायसवाल ने बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक का आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके साथ ही वह भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा कैच छोड़ने के मामले में सयुंक्त रूप से पहले नंबर पर पहुँच गए है।

Advertisement

बता दें कि तीनों ही बल्लेबाजों ने जीवनदान का बखूबी फायदा उठाया और पोप ने भी 106 रन , ब्रूक ने एक 99 रन और डकेट ने 62 रन की शानदार पारी खेली ।

पिछली कुछ सीरीज में जायसवाल की फील्डिंग काफ़ी निराशाजनक रही है । न्यूज़ीलैंड,ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इस सीरीज को मिलाकर जायसवाल ने 19 मौकों पर 12 कैच छोड़े हैं और सिर्फ़ 7 कैच पकड़े हैं।

खराब फील्डिंग के बाद जायसवाल दूसरी पारी में बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे औऱ 11 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था और 159 गेंदों में 101 रन बनाए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि तीसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय टीम ने पहली पारी इंग्लैंड को 465 रनों पर रोक दिया औऱ भारत को पहली पारी में 6 विकेट की बढ़त मिली। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन, हैरी ब्रूक ने 99 रन और बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार