अगले सीज़न के लिए कुछ खिलाड़ियों को टारगेट करने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा द हंड्रेड 2024 का उपयोग किया जाएगा। यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट है और अगर कोई खिलाड़ी वहां अच्छा प्रदर्शन करता है, तो आईपीएल में उस पर भरोसा करना उचित है। हाल ही में खत्म हुए द हंड्रेड टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने द हंड्रेड 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया है और वो आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

1. बेन डकेट

Advertisement

बेन डकेट (Ben Duckett) हंड्रेड 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। वो द हंड्रेड 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 171.33 के शानदार स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े। अगर बेन डकेट को अगले सीजन के लिए आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता है तो यह आश्चर्य की बात होगी।

वह ट्रैविस हेड और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों की तरह हैं। डकेट मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और बेहद विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। साथ ही, वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। अंग्रेज तेजी से गियर बदल सकते हैं। कम से कम एक बैकअप के रूप में, वह किसी भी पक्ष के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगे।

2. जेम्स विंस

इस लिस्ट में जेम्स विंस (James Vince) ने भी अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। वो हंड्रेड 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर थे। उन्होंने 10 मैचों में 142.76 के स्ट्राइक रेट की मदद से 424 रन अपने नाम किये है। हंड्रेड 2024 में उनके नाम 4 अर्धशतक दर्ज है। विंस दुनिया भर की टी20 लीगों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक आईपीएल में मौका नहीं मिला है। दरअसल, इंग्लैंड की टीम भी उनके नाम पर विचार नहीं करती है। वह बैकअप विदेशी बल्लेबाज के रूप में, वह कुछ फ्रेंचाइजी की पसंद हो सकते हैं। 

Advertisement

3. एडम मिल्ने

न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सीएसके, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अगर इतनी बड़ी टीमों ने उन पर भरोसा किया है तो इसका मतलब है कि उनमें जरूर अच्छा प्रदर्शन करने का हुनर ​​है। मिल्ने ने हंड्रेड 2024 में 9 मैच खेले और 7.60 के इकॉनमी रेट की मदद से 12 विकेट अपने नाम किये। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

हाल ही में, उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार कर दिया और इसलिए, वह किसी भी टीम के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। दाएं हाथ के इस गेंदबाज के पास अच्छी गति और वैरिएशन है। अपने अनुभव और मौजूदा अच्छे फॉर्म के साथ, वह कई टीमों के लिए एक आइडियल खिलाड़ी होंगे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार