भारतीय टीम के विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने में बुरी तरह नाकाम हुए। इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू के बैट से 10.20 की औसत से सिर्फ 51 रन (26, 05, 03, 01, 16) निकले। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि आगामी समय में संजू सैमसन की जगह लेकर टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

Advertisement

23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल हमारी लिस्ट में टॉप पर हैं। वो देश के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 36.15 की औसत और 164.31 की स्ट्राइक रेट से 723 रन ठोके हैं। यशस्वी के नाम टी20 इंटरनेशनल में 1 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी दर्ज है। वो छोटी उम्र में बड़े मंच पर खुद को कई बार साबित कर चुके हैं। ऐसे में ये साफ है कि जब यशस्वी की टी20 टीम में वापसी होगी, तब संजू का नाम टीम इंडिया से कट जाएगा।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ये 25 वर्षीय बल्लेबाज़ देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल चुका है। बात करें अगर टी20 इंटरनेशनल की तो यहां उनके नाम 21 मैचों में 30.42 की औसत और 139.27 की स्ट्राइक रेट से 578 रन दर्ज हैं। गिल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में सेंचुरी ठोकी है। ऐसे में आगामी समय में शुभमन गिल की टी20 टीम में एंट्री होने पर संजू सैमसन अपनी जगह के लिए संघर्ष करते नज़र आ सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान और टीम इंडिया के अंडररेटेड दाएं हाथ के बैटर ऋतुराज गायकवाड़ भी संजू सैमसन को टी20 टीम में रिप्लेस कर सकते हैं। गौरतलब है कि देश के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 39.50 की औसत से 633 रन बनाए हैं। गौर करें कि गायकवाड़ का औसत टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ संजू से ही नहीं, बल्कि यशस्वी और शुभमन गिल से भी बेहतर है।

एक और फेक्ट जो ऋतुराज गायकवाड़ को खास बनाता है वो ये है कि इस 28 वर्षीय बैटर के पास कैप्टेंसी का अनुभव है और वो भी टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में अगर भविष्य में वो संजू से ऊपर टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग करते नज़र आते हैं तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार