हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने घोषणा की कि वह SA20 2025 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। वह लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो SA20 2025 ऑक्शन के आगामी इवेंट में एंट्री कर सकते हैं।

Advertisement

1. अंबाती रायडू

Advertisement

इस लिस्ट में अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) पहले स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पहले ही सीपीएल में खेल चुका हैं और हाल ही में ILT20 में दिखाई दिया। ये बात तो सबको ही पता है कि उनके सुपर किंग्स परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं और इसलिए वह प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। रायडू विदेशी मिडिल आर्डर बल्लेबाज के लिए एक अच्छा बैकअप हो सकते हैं।

2. रॉबिन उथप्पा

38 साल के रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) पहले ही एक बार SA20 ऑक्शन का हिस्सा रह हो चुके हैं। हालाँकि, उन्हें नहीं चुना गया। इस बात से इंकार नहीं किया बजा सकता कि उथप्पा टीम को अच्छी वैल्यू प्रदान कर सकते हैं। वह स्पिनरों के खिलाफ अच्छे हैं और एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और यह किसी भी टीम के लिए अच्छा रहेगा। 

3. केदार जाधव

Advertisement

केदार जाधव (Kedar Jadhav) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो SA20 2025 ऑक्शन के आगामी इवेंट में एंट्री करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संन्यास की घोषणा के बाद केदार जाधव अगला कदम क्या उठाएंगे ये देखा जाना अभी बाकी है। अपने रिटायरमेंट के करीब, वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे। अपने अजीब गेंदबाजी एक्शन के साथ वह एक फिनिशर और ऑफ स्पिनर के रूप में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। वो पहले भी विकेटकीपिंग कर चुके हैं। इसलिए, जाधव ऑक्शन में एंट्री करने पर विचार कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार