ये हैं IPL के वो 3 कोच, जो कभी धोनी की कप्तानी में खेलते दिखे थे

Updated: Sat, Dec 03 2022 18:01 IST
Cricket Image for ये हैं IPL के वो 3 कोच, जो कभी धोनी की कप्तानी में खेलते दिखे थे (Image Source: Google)

एमएस धोनी को कई लोग क्रिकेट इतिहास का सबसे महान कप्तान मानते हैं। धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को ICC टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर भी पहुंचाया था। धोनी के लंबे करियर में कई खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेले और आज वो किसी ना किसी आईपीएल फ्रेंचाईजी के कोच हैं। चलिए आज आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कभी धोनी की कप्तानी में खेले थे लेकिन आज वो किसी फ्रेंचाईजी के कोच हैं। 

1. वसीम जाफर

वसीम जाफर की आईपीएल 2023 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में वापसी हो गई है। वो फ्रेंचाइजी के नए बल्लेबाजी कोच हैं। जाफर ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस सीरीज में एमएस धोनी ही भारतीय कप्तान थे। हालांकि, धोनी और जाफर कभी भी आईपीएल में एक साथ नहीं खेले हैं।

2. आशीष नेहरा

आशीष नेहरा आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच थे और अपने पहले ही सीज़न में आईपीएल ट्रॉफी जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया। नेहरा पूरे सीज़न में काफी एक्टिव दिखे और गुजरात को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने और फिर अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल 2022 का फाइनल जीतने में भी मदद की। कई फैंस को 2011 विश्व कप में धोनी की कप्तानी में नेहरा का खेलना भी याद होगा। इसके अलावा नेहरा 2016 के टी20 विश्व कप में धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

3. स्टीफन फ्लेमिंग

Also Read: क्रिकेट के अनोखे किस्से

स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच रहे हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने 2008 में आईपीएल के पहले सीज़न में एमएस धोनी के नेतृत्व में ही खेला था। फ्लेमिंग और धोनी के बीच एक कोच और कप्तान के रूप में बहुत अच्छा रिश्ता रहा है। ये साझेदारी आईपीएल 2023 में जारी रहेगी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें