एजबेस्टन के मैदान में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का बहुत बड़ा मौका था। लेकिन इंग्लिश टीम ने अंतिम दो दिनों में शानदार क्रिकेट खेला और पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ऐसे में अब टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें एजबेस्टन टेस्ट के बाद ड्रॉप किया जा सकता है।

Advertisement

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

Advertisement

भारतीय टीम में शार्दुल को एक ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया गया था। शार्दुल से उम्मीद की जाती है कि वह टीम के लिए बैट और बॉल दोनों से ही महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। लेकिन एजबेस्टन के मैदान पर शार्दुल बुरी तरह फ्लॉप नज़र आए।

इंग्लैंड के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बल्लेबाज़ी करते हुए 01 और 04 रन बनाए। वहीं गेंदबाज़ी के दौरान शार्दुल को सिर्फ एक ही सफलता मिली। ऐसे खराब प्रदर्शन के बाद अब अगर उन्हें ड्रॉप किया जाता है तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

Advertisement

स्टार मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर लंबे समय से बड़े रन बनाने में असफल रहे हैं। आईपीएल के दौरान अय्यर का बल्ला हल्ला करने में नाकाम रहा था, वहीं एजबेस्टन के मैदान में एक बार फिर वह फ्लॉप साबित हुए।

श्रेयस शॉट बॉल के आगे घुटने टेकते नज़र आए हैं। उनकी यह कमजोरी विपक्षी टीम के लिए बड़ा मौका बनाती है। श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली इनिंग में 15 और फिर दूसरी इनिंग में 19 रन बनाए। यही कारण है भारतीय टीम अय्यर की पॉजिशन पर किसी ओर को ट्राई कर सकती है।

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)

Advertisement

हनुमा विहारी को एजबेस्टन टेस्ट में नंबर तीन की महत्वपूर्ण पॉजिशन पर बल्लेबाज़ी करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह अपने बल्ले के साथ इस पॉजिशन पर न्याय नहीं कर सके।

हनुमा ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के खिलाफ 53 गेंदों पर 20 और 44 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली। हनुमा विहारी ने मुकाबले के दौरान जॉनी बेयरस्टो का एक बेहद जरूरी कैच भी टपकाया था। इसे नज़रअंदाज भी किया जाए तो विहारी के रन ज्यादा नहीं है। हाल ही में पूर्व क्रिकेट वसीम जाफर ने कहा था कि हनुमा विहारी की जगह अब टीम में युवा सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार