चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने आईपीएस से संन्यास ले लिया है। सीएसके अब ऑक्शन टेबल पर ब्रावो की रिप्लेसमेंट खोजना चाहेगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो सुपर किंग्स के लिए ब्रावो की तरह ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

सैम करन (Sam Curran)

Advertisement

सीएसके ने सैम करन पर पहले भी इंवेस्ट किया था। सैम करन का बीता समय भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट चटकाए। सीएसके उन्हें ब्रावो की रिप्लेसमेंट के तौर पर जरूर देख रहा होगा, क्योंकि वो टीम को विकेट टेकिंग बॉलिंग और हार्ड हीटिंग बैटिंग का ऑप्शन देते हैं। सैम लंबे समय तक सीएसके के लिए ब्रावो की तरह ही क्वालिटी ऑल राउंडर की भूमिका निभा सकते हैं।

जिमी नीशम (Jimmy Neesham)

Advertisement

32 वर्षीय कीवी ऑल राउंडर जिमी नीशम को भी चेन्नई टारगेट कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज किया है। पिछले साल उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था, ऐसे में सीएसके को ऑक्शन टेबल पर कम पैसों में एक अच्छा ऑल राउंडर ऑप्शन मिल सकता है।

नीशम बड़े-बड़े छक्के मारने की भी कला रखते हैं, ऐसे में चेन्नई के दिमाग में उनका भी नाम घूम रहा होगा।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

सीएसके बेन स्टोक्स को खरीद कर एक तीर से दो निशाने कर सकती है। दरअसल, चेन्नई की निगाहें कप्तान एमएस धोनी का भी रिप्लेसमेंट खोज रही है। काफी ज्यादा संभावनाएं है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। ऐसे में चेन्नई स्टोक्स को खुद के साथ जोड़कर टीम के लिए कप्तान और ऑल राउंडर खिलाड़ी की समस्या से पार पा सकती है।

Advertisement

बेन स्टोक्स ने इंग्लिश टीम का नेतृत्व किया है, ऐसे में वह एक अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं। जाहिर तौर पर सभी टीमों की आंखे उन पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार