गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने साल 2026 के आईपीएल (IPL 2026) में अब तक 6 मैचों की 5 इनिंग में 16.75 की औसत और 124.07 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 67 रन बनाए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि ग्लेन फिलिप्स की जगह लेकर गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
जेसन होल्डर (Jason Holder): GT की टीम ग्लेन फिलिप्स की जगह जेसन होल्डर को अपनी स्क्वाड में शामिल कर सकती है। ये कैरेबियाई खिलाड़ी एक बॉलिंग ऑलराउंडर है जो कि 342 टी20 मुकाबलों में 365 विकेट निकाल चुका है। खास बात ये है कि इस दौरान होल्डर ने लगभग 137 की स्ट्राइक रेट से 3,325 रन भी ठोके हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा है।
अनुज रावत (Anuj Rawat): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी 26 साल के अनुज रावत हैं जो कि IPL टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जैसी चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 26 साल के अनुज एक बाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर हैं जिनके नाम 77 टी20 मैचों में 1,304 रन दर्ज हैं। उन्हें GT ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।
ल्यूक वुड (Luke Wood): गुजरात टाइटंस की टीम ग्लेन फिलिप्स की जगह एक गेंदबाज़ को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल करना चाहते हैं तो उनके पास इंग्लिश फास्ट बॉलर ल्यूक वुड का ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। 30 साल के ल्यूक वुड ने 209 टी20 मुकाबलों में 8.45 की इकोनॉमी से बॉलिंग करके 220 विकेट लिए हैं। उन्हें GT ने 75 लाख रुपये में रिटेन किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न।