3 Players Who Can Replace Injured Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इंदौर टी20 (IND vs WI 4th T20) में चोटिल हो गए। उन्हें कंधे पर चोट आई जिस वज़ह से वो बल्लेबाज़ी भी नहीं कर पाए। वो अपनी चोट के कारण पांचवें टी20 से बाहर हो सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अर्शदीप की गैरमौजूदगी में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): अर्शदीप सिंह उपलब्ध नहीं होते तो ऐसे में इंडियन XI में कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है। 31 वर्षीय कुलदीप एक अनुभवी क्रिकटर हैं। वो लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिन करते हैं। उन्होंने देश के लिए 56 T20I में 98 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव के पास 19 टेस्ट में 80 विकेट और 124 ODI में 201 विकेट भी दर्ज हैं।

शिवम दुबे (Shivam Dube): कैप्टन श्रेयस अय्यर अर्शदीप की जगह एक ऑलराउंडर को स्क्वाड में जगह देना चाहते हैं, तो ऐसे में शिवम दुबे पहली पसंद रहेंगे। वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित करते हैं। उन्होंने India के लिए 81 टी20 इंटरनेशनल में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 1178 रन बनाए हैं और 58 विकेट झटके हैं। इनके अलावा वो 6 ODI का भी अनुभव रखते हैं।

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar): भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20 बेंगलुरु में खेला जाएगा। यहां BCCI के COE में भुवनेश्वर कुमार ट्रेनिंग कर रहे हैं। भारतीय टीम से उन्हें बुलावा आता है और उन्हें अर्शदीप सिंह की रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जाता है, तो वो बेंगलुरु टी20 में एक्शन में दिख सकते हैं।

भुवी नई गेंद से वेस्टइंडीज टीम पर कहर बरपा सकते हैं। उन्होंने 87 टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर के नाम 21 टेस्ट में 63 विकेट और 121 ODI में 141 विकेट दर्ज हैं। गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड टूर के लिए Indian T20I Squad में चुना गया है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार