मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं। वह आईपीएल का आगामी सीजन मिस करेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस को उनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 गेंदबाज़ों के नाम जो आईपीएल 16 में जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रिप्लेस कर सकते हैं।
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)
इंग्लिश गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं। आर्चर ने पिछला सीजन मिस किया था, वह चोटिल थे लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर 8 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। आर्चर पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में ही विपक्षी टीम को झटके दे सकते हैं। ऐसे में वह बुमराह की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे।
डुआन जानसेन (Duan Jansen)
साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म पेसर डुआन जानसेन भी मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह की भूमिका निभा सकते हैं। जानसेन को MI ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। डुआन मुंबई इंडियंस के लिए एक सरप्राइस फैक्टर हो सकते हैं। इस युवा खिलाड़ी को किसी भी खिलाड़ी ने ज्यादा खेला नहीं है, ऐसे में मुंबई इंडियंस इस चीज का फायदा उठा सकती है।
यह भी पढ़ें: IPL Special: 18.50 करोड़ से लेकर 15 करोड़ के खिलाड़ी तक, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की निगाहें
जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff)
यह भी पढ़ें: ब्रेंडन मैकुलम की सेंचुरी से लेकर सचिन तेंदुलकर के ऑरेंज कैप तक, ये IPL Facts आपको कर देंगे हैरान
ऑस्ट्रेलिया लेफ्ट आर्म पेसर जेसन बेहरेनडॉर्फ भी बुमराह को प्लेइंग इलेवन में रिप्लेस कर सकते हैं। मुबंई इंडियंस ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था। बेहरेनडॉर्फ को अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना का बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला है। वह इस कैश रिच लीग में 5 मैचों में 5 विकेट झटक चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।