IND vs BAN 3rd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्हें अंगूठे पर गंभीर चोट लगी जिसके बाद अब वह तीसरे मैच में इंडियन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो आखिरी मैच में रोहित शर्मा को रिप्लेस (Rohit Sharma Replacement) कर सकते हैं।

Advertisement

ईशान किशन (Ishan Kishan)

Advertisement

24 वर्षीय ईशान किशन रोहित की रिप्लेसमेंट बनने के पहले दावेदार हैं। बीते समय में ईशान पर इंडियन मैनेजमेंट ने खूब भरोसा जताया है। अब तक ईशान ने वनडे फॉर्मेट में कुल 9 मुकाबले खेलकर 267 रन बनाए हैं। ईशान किशन की औसत 33.37 और स्ट्राइक रेट 90.50 का रहा है। यह खिलाड़ी इंडियन टीम को एक लेफ्ट हेंड ऑप्शन देता है।

इसके अलावा इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर कुल 21 मुकाबले खेले हैं। फटाफट क्रिकेट में उनके नाम 589 रन दर्ज हैं।

राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)

दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी भी तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की रिप्लेसमेंट के तौर पर नज़र आ सकते हैं। बीते लंबे समय से राहुल त्रिपाठी इंडियन टीम के साथ सफर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब ऐसे समीकरण बन रहे हैं कि उन्हें अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

राहुल ने आईपीएल 2022 में 158.24 की स्ट्राइक रेट से कुल 413 रन बनाकर भारतीय टीम का सफर तय किया था। घरेलू क्रिकेट में भी वह रनों का अंबार लगा चुके हैं।

रजत पाटीदार (Rajat Patidar)

29 वर्षीय रजत पाटीदार भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं और खुद को साबित करने के लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद अब उनके नाम पर भी टीम विचार करेगी। फर्स्ट क्लास करियर में पाटीदार ने 45.49 की औसत से 6302 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2022 के दौरान उन्होंने आरसीबी के लिए 55.50 की शानदार औसत के साथ कुल 333 रन जड़े।

Advertisement

इस दौरान पाटीदार का स्ट्राइक रेट 152.75 का रहा था। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने टूर्नामेंट में 112 रनों की शतकीय पारी खेलकर सभी का दिल जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार