भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND Vs AFG ODI Series) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि वनडे सीरीज में अब विराट कोहली की जगह लेकर भारतीय प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI Vs AFG 1st ODI) का हिस्सा बन सकते हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
ईशान किशन (Ishan Kishan): अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर खेलने के लिए सबसे बड़े दावेदार ईशान किशन हैं। झारखंड के रहने वाले ईशान एक बेहद ही काबिल बल्लेबाज़ हैं, जो कि ODI क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक ठोकने का कारनामा तक कर चुके हैं। ध्यान दें कि ये 27 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज़ अब तक 27 वनडे में टीम इंडिया के लिए 42.40 की औसत और 102.19 की स्ट्राइक रेट से 933 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी औऱ 7 हाफ सेंचुरी भी ठोकी है।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल हैं। वैसे तो यशस्वी एक ओपनर बैटर हैं, लेकिन वो 50 ओवर क्रिकेट में मौका मिलने पर नंबर-3 पर बैटिंग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें विराट कोहली के चोटिल होने पर ही ODI टीम में चुना गया है। बताते चलें कि ये युवा बल्लेबाज़ देश के लिए अब तक 4 वनडे खेलकर 57 की औसत से 171 रन बना चुका है। उन्होंने अपने छोटे वनडे करियर में एक सेंचुरी भी ठोकी है।
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar): विराट कोहली की रिप्लेसमेंट के तौर पर एक हरफनमौला खिलाड़ी को भी मौका मिल सकता है जो कि कोई और नहीं, 26 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर हैं। ये यंग ऑलराउंडर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करके टीम को जिताने का दम रखता है। सबसे खास बात ये है कि वाशिंगटन सुंदर ने बीते समय में अपनी बल्लेबाज़ी से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। बात करें उनके इंटरनेशनल करियर की तो वो देश के लिए अब तक 18 टेस्ट, 29 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।