भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) गुरुवार, 31 जुलाई से लंदन के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि पांचवें टेस्ट में चोटिल खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)

Advertisement

इस लिस्ट में हमने सबसे ऊपर 24 वर्षीय विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल को रखा है जो कि  टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं और इनकी 6 पारियों में 40.40 की शानदार औसत से 202 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी शानदार है जहां उन्होंने 24 मैचों की 34 पारियों में लगभग 49 की औसत से 2532 रन बनाए हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।

नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan)

ऋषभ पंत की जगह द ओवल टेस्ट में नारायण जगदीशन को भी भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है जिन्हें खास पांचवें टेस्ट के लिए ही टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किया गया है। ये 29 वर्षीय विकेटकीपर बैटर 52 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव रखता है जिसकी 79 पारियों में उन्होंने 47.50 की औसत से 3,373 रन ठोके। ये भी जान लीजिए कि लिस्ट में एन जगदीशन के नाम 10 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी भी दर्ज है। यही वज़ह है वो पांचवें टेस्ट में ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran)

Advertisement

हमारी खास लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 29 वर्षीय अभिमन्यु ईश्वरन हैं जो कि लंबे समय से टीम इंडिया के साथ ट्रेवल कर रहे हैं। सबसे पहले ये जान लीजिए कि अभिमन्यु एक प्रॉपर बैटर हैं, ऐसे में उन्हें ऋषभ पंत की जगह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तभी शामिल किया जा सकता है जब केएल राहुल या कोई दूसरा खिलाड़ी टीम के लिए विकेटकीपिंग करें। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अब ये जान लीजिए कि दाएं हाथ के बैटर अभिमन्यु ईश्वरन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गज़ब का रिकॉर्ड रखते हैं और 103 मैचों की 177 पारियों में 48.70 की औसत से 7,841 रन ठोक चुके है। बता दें कि फर्स्ट क्लास में अभिमन्यु के नाम 27 सेंचुरी और 31 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं, ऐसे में हो सकता है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत की जगह अभिमन्यु ईश्वर को टीम इंडिया की टेस्ट इलेवन का हिस्सा बनाया जाए और उन्हें अपना टेस्ट डेब्यू का मौका मिले।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार