22 फऱवरी (CRICKETNMORE)। वनडे सीरीज में अपनी फिरकी पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को नचानें वाले युवा स्पिनर यजवेंद्र चहल टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं। वनडे सीरीज में खेले गए 6 मैचों में यजवेंद्र ने 16.38 के औसत, 19.56 के स्ट्राइक रेट व 5.02 की इकॉनामी रेट से शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए 16 विकेट चटकाए थे। 

Advertisement

वहीं टी20 सीरीज में इसके बिल्कुल विपरीत चहल ने अब तक 2 टी20 मैचों में 103 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। पहले टी20 में उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट लिया और दूसरे मुकाबले में 4 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 64 रन लुटा दिए। जो एक टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं।  आइए जानते हैं टी20 सीरीज में यजवेंद्र चहल के खराब प्रदर्शन की वजह...

Advertisement

कुलदीप के बिना कमजोर

वनडे सीरीज में चहल ने अपने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के साथ मिलकर 33 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान कुलदीप एक छोर संभालते थे और चहल पिटाई से बचने की बजाए विकेट निकालने के लिए जा रहे थे। लेकिन टी20 मैचों में कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। ऐसे में चहल को स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अकेले ही संभालनी पड़ रही है। 

 

आक्रामक बल्लेबाजी से बिगड़ रही है लाइन लैंथ

Advertisement

वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज चहल के खिलाफ रक्षात्मक तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के साथ दूसरे बल्लेबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी कर चहल की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी है। 

हालात भी है चहल के प्रदर्शन की वजह

Advertisement

साउथ अफ्रीका में खिलाफ पहले दो टी20 मैचों मे टीम इंडिया ने बाद में गेंदबाजी की है। पहले मैच में ओस और दूसरे मैच में बारिश के कारण उन्हें गेंद पर अपनी पकड़ बनाने में काफी परेशानी आई। 

(सौरभ शर्मा/CRICKETNMORE)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार