इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रविवार (21 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के नाम जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके उनकी दुनिया हिला सकते हैं।

Advertisement

हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। यह दाएं हाथ का खिलाड़ी बेहद गजब की फॉर्म में हैं। क्लासेन ने पिछले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक ठोका है। वह इस सीजन अब तक 10 इनिंग में 53.75 की औसत और 179.16 की स्ट्राइक रेट से कुल 430 रन बना चुके हैं। ऐसे में क्लासेन वानखेड़े के मैदान पर अपने बल्ले का दम दिखाकर मुंबई इंडियंस की दुनिया हिला सकते हैं।

मार्को जानसेन (Marco Jansen)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मार्को जानसेन भी विपक्षी टीम को घुटने पर लाने का दम रखते हैं। वानखेड़े के मैदान पर तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, ऐसे में जानसेन भी परिस्थितियों का खूब फायदा ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को बाएं हाथ के गेंदबाज़ों के खिलाफ संघर्ष करता देखा गया है, ऐसे में जानसेन उनके लिए खतरा होंगे।

इस सीजन जानसेन 8 मैचों में 10 विकेट झटक चुके हैं। इसके अलावा जानसेन थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी करके भी मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। भुवनेश्वर अपनी लहराती गेंदों से कहर बरपा सकते हैं। वानखेड़े के मैदान पर अगर शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है तो ऐसे में भुवनेश्वर मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह तहस-नहस कर सकते हैं। इस सीजन भुवनेश्वर ने अब तक 15 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार