Glenn Maxwell को खरीद सकती है ये 3 टीमें, RCB ने छोड़ा साथ तो मिल सकते हैं इतने करोड़

Updated: Wed, Aug 14 2024 16:54 IST
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा। वो आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 10 मैच खेले जिसमें वो सिर्फ 52 रन और 6 विकेट चटका पाए। उनके ऐसे प्रदर्शन के बाद अब आगामी आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये 3 टीमें ग्लेन मैक्सवेल को खरीदना चाहेंगी। ग्लेन मैक्सवेल को मेगा ऑक्शन में कम से कम 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

विस्फोटक अंदाज में रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल पर दिल्ली कैपिल्स की नज़रें होंगी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2018 में मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इसके लिए उन्होंने मैक्सवेल पर 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे। कैपिटल्स हमेशा से ही ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स पर भरोसा करती आई है ऐसे में अगर मेगा ऑक्शन में मैक्सवेल उनके हाथ आते हैं तो वो उन्हें आसानी से जाने नहीं देंगे।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
 
पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम भी मैक्सवेल पर बड़ा दांव खेल सकती है। IPL 2024 में वो 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थे। ऐसे में अब एमआई नए सिरे से टीम को खड़ा करना चाहते हैं, यही वजह है वो ग्लेन मैक्सवेल जैसे किसी विस्फोटक बैटर और ऑलराउंडर को अपनी टीम में चाहेंगे। ये भी जान लीजिए कि मैक्सवेल मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रह चुके हैं।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

गुजरात टाइटंस भी इस लिस्ट में शामिल है। हार्दिक पांड्या के अलग होने के बाद टीम को काफी नुकसान हुआ है। पिछले सीजन टीम का बैलेंस काफी खराब दिखा। इसका असर ये हुआ कि वो 14 में से सिर्फ 5 मैच ही जीत पाए और टाइटल जीतना तो छोड़ो प्लेऑफ की रेस से ही बाहर हो गए। ऐसे में अब हार्दिक की कमी को भरने के लिए वो किसी घातक ऑलराउंडर को टीम में जोड़ना चाहेंगे और वो ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं। अहमदाबाद के मैदान पर मैक्सवेल अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही कमाल कर सकते हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें