Mohammed Sham In IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 नवंबर और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी भी ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन टीमों के नाम जो कि मोहम्मद शमी पर करोड़ों खर्च करके उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। शमी को मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ से लेकर 10 करोड़ तक मिल सकते हैं।

Advertisement

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

Advertisement

पिछले तीन आईपीएल सीजन से मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि एक बार फिर गुजरात टाइटंस की टीम उन्हें अपना हिस्सा बनाने के लिए मेगा ऑक्शन में करोड़ों खर्च दें। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी के लिए शमी 33 मैचों में 48 विकेट चटकाकर दूसरे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि ऑक्शन टेबल पर गुजरात के पास 69 करोड़ का पर्स होगा।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

इस लिस्ट में पंजाब किंग्स भी शामिल है। आपको शायद ये पता ना हो कि मोहम्मद शमी इस फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2019 से लेकर साल 2021 तक पंजाब किंग्स की टीम के साथ आईपीएल खेला है। इतना ही नहीं, शमी PBKS के आईपीएल में टॉप-5 सबसे सफल गेंदबाज़ों में भी शामिल हैं। मेगा ऑक्शन में पंजाब के पास 110.5 करोड़ का पर्स होगा ऐसे में वो भी एक बार फिर शमी को वापस घर जरूर लाना चाहेंगे। पंजाब शमी के लिए 5 से 10 करोड़ तक खर्च कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)

Advertisement

अपने पहले आईपीएल टाइटल का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की निगाहें भी मोहम्मद शमी पर जरूर होंगी। गौरतलब है कि आरसीबी की गेंदबाज़ी हर साल उनकी कमजोरी रही है, लेकिन इस बार वो मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज़ को अपनी टीम में शामिल करके ये कमजोरी अपनी ताकत बना सकते हैं।

ये भी जान लीजिए कि आरसीबी के पास भी मेगा ऑक्शन में 83 करोड़ का मोटा पर्स होगा ऐसे में वो चाहें तो शमी को अपनी टीम में जरूर शामिल कर सकते हैं। वो शमी के लिए 6 से 8 करोड़ खर्च कर सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार