Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के लिए मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचा दिया है। 24 वर्षीय यशस्वी ने महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़कर बेहद खास रिकॉर्ड बनाया है।
यशस्वी ने रचा इतिहास: Team India के युवा क्रिकेटर यशस्वी क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए हेगले ओवल स्टेडियम पर उतरे ही दुनिया के ऐसे सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मुकाबले अलग-अगल स्टेडियम में खेले। उन्होंने 'God of Cricket' महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 32 मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे।
गौरतलब है यशस्वी जायसवाल से पहले ये कारनामा भारत के ही पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने किया। उन्होंने 1987 से लेकर 1994 तक अपने शुरुआती 33 टेस्ट अलग-अलग ग्राउंड पर खेले। खास बात तो ये है कि यशस्वी इस अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में संजय मांजरेकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। वो आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ये कारनामा कर सकते हैं। BGT का पहला टेस्ट नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां यशस्वी ने अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है।
डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी
- संजय मांजरेकर (भारत) - 33 मैच
- यशस्वी जायसवाल (भारत) - 33 मैच
- सचिन तेंदुलकर (भारत) - 32 मैच
- जवागल श्रीनाथ (भारत) - 24 मैच
- दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज) - 24 मैच
यशस्वी का टेस्ट रिकॉर्ड: छोटी उम्र के यशस्वी आज भारतीय टीम के एक बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। वो टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 58 टेस्ट पारियों में 48.16 की औसत से 2697 रन बनाए हैं। इस दौरान यशस्वी के बैट से 7 शतक और 14 अर्धशतक निकले। उन्होंने देश के लिए 6 ODI और 23 T20I भी खेले हैं।
मैच का हाल: क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन के खेल के अंत तक 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। मैदान पर टॉम ब्लेंडल (110 गेंदों पर 49 रन) और ग्लेन फिलिप्स (59 गेंदों पर 36 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।