IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 के लिए 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी अपना नाम दिया है। अर्जुन तेंदुलकर पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट गेंदबाज नजर आए थे। अर्जुन ने इसके लिए अपनी बेस प्राइस 20 लाख रूपए रखी है। 

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस ऑर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन तीन टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2021 की नीलामी में अर्जुन को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement


मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों को मौका देने में विश्वास रखती है। अर्जुन तेंदुलकर पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ बतौर नेट गेंदबाज भी नजर आए थे ऐसे में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि मुंबई की टीम अर्जुन पर दाव लगाए। फैंस भी अर्जुन को मुंबई की जर्सी में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि महान सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियस की तरफ से ही आईपीएल खेला था।

राजस्थान रॉयल्स: इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन की कप्तानी में उतरेगा। राजस्थान रॉयल्स में फिलहाल कोई भी ऐसा तेज भारतीय गेंदबाज नजर नहीं आ रहा है जो जोफ्रा आर्चर का साथ दे सके। जयदेव उनादकट पिछले सीजन में भी फीके नजर आए थे। ऐसे में हो सकता है कि राजस्थान रॉयल्स अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल करने की कोशिश करे। 

सनराइजर्स हैदराबाद: इस बार के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदाराबाद के पास पर्स में महज 10.75 करोड़ रूपए हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर की टीम सोच-समझ कर इनवेस्ट करना चाहेगी। अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख की बेस प्राइज में हैं ऐसे में इस बात की संभावना है कि हैदराबाद की टीम अर्जुन को कम पैसे चुकाकर अपनी टीम में शामिल कर ले।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार