IND-A vs NEP: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में इंडिया-ए और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने अपनी गेंदबाजी की क्लास दिखाई। उन्होंने इस मैच में महज 5 ओवर में पांच विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6 रन खर्च किए और दो ओवर मेडन भी डाले।

प्रिंस यादव ने अपना फाइव विकेट हॉल नेपाल की पारी के 10वें ओवर में पूरा किया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने प्रतीश घर्ति छेत्री को क्लीन बोल्ड कर दिया। प्रिंस ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर गेंद डाली, जो एंगल के साथ अंदर आई। प्रतीश गेंद की लाइन को समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले को चकमा देते हुए सीधे स्टंप से जा टकराई। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद अगली ही गेंद पर प्रिंस यादव ने नेपाल के कप्तान और अनुभवी स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने को भी अपना शिकार बना लिया। इस बार प्रिंस ने आगे की ओर गेंद डाली। लामिछाने गेंद को खेलने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने अपने तीनों स्टंप खोल दिए। वह समय रहते अपना बल्ला नीचे नहीं ला सके और गेंद सीधे स्टंप में जा घुसी। इस विकेट के साथ ही प्रिंस यादव ने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।

VIDEO:

26 रन पर सिमटी नेपाल की पूरी टीम
मुकाबले की बात करें तो इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए थे। भारत की ओर से कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 113 गेंदों में 107 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 11.3 ओवर में महज 26 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए गेंदबाजी में प्रिंस यादव के साथ दूसरे छोर से हर्षित राणा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार