भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 7 विकेट से हरा दिया। ये सीरीज में उनकी पहली जीत है। भारत 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से पीछे चल रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 42(42) रन ब्रैंडन किंग ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल 40(19)* रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने अपने नाम किये। अक्षर पटेल और मुकेश कुमार एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने मैच को 17.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर और 164 रन बनाकर जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकले। उन्होंने 44 गेंद में 10 चौको और 4 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 37 गेंद में 4 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाये। सूर्या और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 87 (51) रन जोड़े। वेस्टइंडीज की तरफ से 2 विकेट अल्ज़ारी जोसेफ और एक विकेट ओबेद मैकॉय को मिला। 

भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार। 

वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार