हर नए दिन के साथ कोई ना कोई क्रिकेटर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है। अब बाएं हाथ के पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर अब्दुर रहमान ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो अलग-अलग खेमों में बंटी हुई है और वो खेमे कोच और कप्तान चला रहे हैं।

Advertisement

अब्दुर रहमान ने क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत के दौरान अपना दर्द बयां किया और कहा, "कप्तान की हां में हां मिलाने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। जब आप कप्तान के साथ अच्छे रहते हैं तो कोच नाराज हो जाता है। इसमें शामिल लोगों की पसंद या नापसंद पर बहुत कुछ निर्भर करता है। अगर कोच आपको पसंद करता है तो कप्तान नाराज हो जाता है और फिर किसी खिलाड़ी को बाहर निकालने की कोशिश करता है।"

Advertisement

आगे बोलते हुए रहमान ने कहा, "वो खिलाड़ी से नफरत करने लगते हैं। वो यह नहीं देखते हैं कि एक खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए कितना महत्वपूर्ण है। वो प्रदर्शन या कुछ और नहीं देखते हैं। उनके पिछले सभी प्रदर्शन या उनके करियर को भुला दिया जाता है और खिलाड़ी को बाहर करने के प्रयास किए जाते हैं। यह पाकिस्तान या खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं है। यह पाकिस्तान की टीम है न कि कोच या कप्तान की।“

आपको बता दें कि रहमान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 130 विकेट लेते हुए पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 31 एकदिवसीय और 8 टी20 मैच खेले हैं। रहमान के अलावा मोहम्मद आमिर समेत कई क्रिकेटर्स पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की पोल खोल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार