एक मशहूर कहावत है कि हर सफल इंसान के पीछे किसी महिला का हाथ होता है। यह कहावत क्रिकेट जगत के कुछ महान खिलाड़ियों पर एकदम सटीक बैठती है। कई ऐसे क्रिकेटर हुए जो बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंध गए और आगे चलकर एक महान खिलाड़ी बने। आइए जानते हैं ऐसे पांच महान खिलाड़ियों के बारे में.....

Advertisement

कपिल देव

Advertisement

क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे महान ऑलराउंडरों में शुमार भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव इस लिस्ट में शामिल हैं। कपिल देव की कप्तानी में भारत 1983 मे वर्ल्ड चैंपियन बना जिसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड में भारत एक नई शक्ति बनकर उभरा। हरियाणा हरिकेन के नाम से मशहूर कपिल देव ने साल 1980 में महज 21 साल की उम्र में रोमी भाटिया से शादी कर ली थी। इन दोनों की एक बेटी है। शादी करने के बाद ही कपिल देव को भारतीय टीम की कप्तानी मिली और उन्होंने भारत को वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया।

 

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे महान और भारत में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उन क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में शादी कर ली थी।  सचिन और उनकी पत्नी अंजली मेहता की मुलाकात साल 1990 में हुई थी। चार साल रिलेशन में रहने के बाद 24 मई 1994 को सचिन और अंजली ने शादी कर ली थी। शादी के वक्त सचिन की उम्र महज 22 साल थी, जबकि उनकी पत्नी अंजली 28 साल की थी। 1989 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है जो खुद क्रिकेटर बनने की राह पर हैं और उनकी बेटी का नाम सारा है।

 

सौरव गांगुली

Advertisement

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। साल 1992 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले सौरव गांगुली का करियर शुरूआती सालों में कुछ खास नहीं रहा। साल 1996 में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर के जबर्दस्त वापसी करने वाले सौरव गांगुली ने फरवरी 1997 में 24 साल की उम्र में अपनी बचपन की दोस्त डोना रॉय से शादी कर ली थी। इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सारा है । 2003 वर्ल्ड कप में गांगुली की कप्तानी में भारत ने फाइनत तक का सफर तय किया था।

 

वीरेंद्र सहवाग 

Advertisement

अपने विस्फोटक खेल की बदौलत लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 25 साल की उम्र में वैवाहिक जीवन का डेब्यू कर दिया था। अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों के दिलों में दहशत पैदा करने वाले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में आरती अहलावत से शादी कर ली थी। सहवाग के दो बेटे हैं जिनका नाम आर्यवीर और वेंदात है। वीरू साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

 

स्टीव वॉ

Advertisement

अपनी बेहतरीन कप्तानी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले स्टीव वॉ ने साल 1990 में 25 साल की उम्र में शादी कर ली थी। पत्नी लिटेन से स्टीव वॉ को तीन बच्चे है जिनका नाम ऑस्टिन, लिली और रोशी है। वॉ की कप्तानी में साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था।


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार