टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ना केवल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जितवाई बल्कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी बनाए जो अब टीम इंडिया का नाम रोशन कर रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कुछ ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जिनके बुरे वक्त में साथ देककर बड़ा खिलाड़ी बनने में धोनी ने उनकी मदद की।

Advertisement

रोहित शर्मा: वर्ल्ड क्रिकेट के दिगग्ज ओपनर रोहित शर्मा लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन योग्यता होने के बावजूद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और लगातार फेल हो रहे थे। धोनी का भरोसा इस खिलाड़ी से कभी नहीं उठा और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी ने रोहित को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया गया। जिसके बाद से रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

सुरेश रैना: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना लंबे समय तक टीम इंडिया के मध्यक्रम का हिस्सा रहे थे। सुरेश रैना जब अपने करियर के खराब दौर में थे तब भी धोनी की वजह से ही उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं किया गया था। धोनी के टीम इंडिया से जाने के बाद सुरेश रैना को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

विराट कोहली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कई मौकों पर धोनी की तारीफ करते हुए खुलकर इस बात को कह चुके हैं कि कई बार वह टीम से ड्रॉप होने वाले थे। विराट कोहली ने कहा था कि अगर धोनी ना होते तो फिर वह काफी पहले टीम इंडिया से ड्रॉप हो जाते। धोनी की बदौलत ही विराट कोहली खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया में बने रह पाए थे। 

Advertisement

रवींद्र जडेजा: टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय से टीम इंडिया में खेल रहे हैं। रविंद्र जडेजा को उनके खराब दौर में भी धोनी ने जमकर सपोर्ट किया था। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी के भरोसे की वजह से ही जडेजा इंग्लैंड में दमदार गेंदबाजी कर पाए थे। जडेजा को कई मौकों पर धोनी को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हुए देखा गया है।

 ईशांत शर्मा: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हुए हैं। ईशांत शर्मा की सफलता के पीछे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का काफी बड़ा योगदान है। ईशांत शर्मा ने कहा था कि धोनी के लिए वह 24वीं मंजिल से भी कूद जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार