Most Ducks in International Cricket: क्रिकेट के मैदान पर हर रोज़ ही कई सारे रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। क्रिकेट से जुड़े कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं, जिन्हें दुनिया का हर खिलाड़ी तोड़ना चाहता है। लेकिन इन्हीं में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी शामिल हैं, जो कि खिलाड़ियों के लिए काफी शर्मानाक होते हैं। यही वज़ह है कि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे इंटनरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले टॉप पांच खिलाड़ी के नाम।

Advertisement

1. मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan)

Advertisement

श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी फिरकी के दम पर कई बल्लेबाज़ों को शू्न्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा हैं, लेकिन शून्य के स्कोर पर आउट होने वाली टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर आता है।

मुरलीधन ने अपने करियर में 495 मुकाबलें खेले हैं जिसके दौरान 328 इनिंग में वह 59 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं।

2. कोर्टनी वॉल्श (Courtney Walsh)

Advertisement

वेस्टइंडीज के पू्र्व घातक तेज गेंदबाज़ कोर्टनी वॉल्श गेंद के साथ विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर टूटते थे, लेकिन बल्ले के साथ उनकी ज्यादा नहीं बनती थी। कोर्टनी वॉल्श ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 337 मैच खेले जिनमें वह 54 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए। जिस वज़ह से उनका नाम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज़ है। 

3. सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya)

Advertisement

श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 586 मुकाबलें खेले जिसके दौरान उनके बल्ले से काफी रन निकले। जयसूर्या ने अपने करियर में 21,032 रन बनाए, लेकिन इस खिलाड़ी के नाम भी यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। 

जी हां, सनथ जयसूर्या सबसे ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज़ हैं। यह लंकाई दिग्गज 53 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा है।

Advertisement

4. ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) 

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा ने अपनी लाइन लेंथ और स्विंग के दम पर दुनियाभर के बल्लेबाज़ों को अपने इशारों पर नचाया था। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम भी कुछ कम शून्य के स्कोर दर्ज नहीं है। 

Advertisement

ग्लेन मैक्ग्रा 376 मुकाबलों में से 49 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे, जिस वज़ह से उनका नाम इस लिस्ट में चौके नंबर पर मौजूद है।

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)

Advertisement

इंग्लैड क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना काफी नाम कमाया है। उन्होंने जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर अपने देश को कई सारे मैचों में जीत दिलवाई, लेकिन उनके नाम भी कई डग स्कोर मौजूद हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने 329 मैचों में 49 बार शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया है। यही वज़ह है इस अनचाही रिकॉर्ड की लिस्ट में ब्रॉड का नाम भी पांचवें पायदान पर दर्ज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार