Most Sixes in IPL History: दुनिया की सबसे कड़ी लीग आईपीएल में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी खेलते हैं। यहां युवाओं को भी मौका मिलता है और उम्रदराज अनुभवी खिलाड़ियों को भी। यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Advertisement

Advertisement

5. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard): सिक्स हिटिंग की बात हो और कीरोन पोलार्ड का नाम ना लिया जाए, यह बेहद गलत है। पूरी दुनिया में अपनी ताकत और टैलेंट का नमूना दिखाने वाले कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल में भी खूब छक्के लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में पोलार्ड के नाम 189 मुकाबलों में कुल 223 छक्के दर्ज हैं। पोलार्ड ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास ले लिया है।

4. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): हेलीकॉप्टर शॉट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर एमएस धोनी भी आईपीएल में छक्के मारने के मामले में पीछे नहीं हैं। थाला ने अब तक 234 मुकाबलों में 229 छक्के लगाए हैं। माही ने अब तक आईपीएल में 234 मैच खेलकर 4979 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में CSK चार बार चैंपियन बना है। है।

Advertisement

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल में छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पीछे नहीं हैं। हिटमैन अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 240 छक्के ठोक चुके हैं। हिटमैन ने 227 मैचों में एक शतक और 40 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित के नाम 227 मैचों में 5879 रन दर्ज हैं। हिटमैन की अगुवाई में MI पांच बार टूर्नामेंट जीता है।

एबी डी विलियर्स (AB de Villiers): मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स भी आईपीएल में झोली भरकर छक्के लगा चुके हैं। डी विलियर्स के नाम 184 आईपीएल मुकाबलों में कुल 251 छक्के दर्ज हैं। डी विलियर्स ने आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक भी ठोके हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में कुल 5162 रन दर्ज हैं, वह आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।

Advertisement

1 क्रिस गेल (Chris Gayle): यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल आईपीएल के सिक्सर किंग हैं। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग ने खूब धूम मचाई है। आईपीएल में गेल ने 142 मुकाबले खेलकर कुल 357 छक्के लगाए हैं। गेल के नाम आईपीएल में 6 शतक और 31 अर्धशतक भी दर्ज हैं। गेल का सर्वाधिक स्कोर 175 का रहा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार